Ducati Hypermotard 950 SP उन लोगो के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। जो आकर्षक डिज़ाइन के साथ-साथ तेज रफ्तार, पॉवरफुल हैंडलिंग वाली बाइक की तलाश में है। यह बाइक ना केवल राइडिंग का मजा देती है, बल्कि राइडर्स को रोमांच और आजादी का भी अनुभव कराती है।
शानदार लुक्स और बेहतरीन डिज़ाइन
जबरदस्त लुक्स और शानदार डिज़ाइन वाली Ducati की Hypermotard 950 SP किसी का भी ध्यान अपनी तरफ करने की ताकत रखती है। तीन रंगो में (लाल, सफ़ेद,ग्रे) दिखने वाली यह बाइक स्पोर्ट्स बाइक की झलक देती है। डबल अंडर-सीट एग्जॉस्ट, फ्लैट सीट, चौड़ा हैंडलबार बाइक को मस्कुलर लुक देता है। Ducati की इस बाइक में फ्रंट मडगार्ड को कार्बन फाइबर से बनाने और साथ में टाइमिंग बेल्ट कवर का यूज़ बाइक को गुड लुक्स के साथ काफी हल्का भी बना देते है।
इंजन और परफॉर्मेंस
बात करे Ducati Hypermotard 950 SP के इंजन की तो इसमें 937cc का पॉवरफुल इंजन दिया गया है, जो की इस बाइक को काफी दमदार बनता है। बाइक का इंजन 112.6 की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है।
6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलने वाली इस बाइक को चलना बहुत ही आरामदायक हो जाता है, और बाइक का शानदार कंट्रोल राइडर को एक अलग ही अनुभव देता है।
टेक्नोलॉजी जो राइड बना दे शानदार
Ducati Hypermotard 950 SP में काफी स्मार्ट फीचर प्रोवाइड किये गए है। इस बाइक में हमे 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले देखने को मिलता है जो हमे बाइक से जुडी जानकारी डिस्प्ले में दिखता है। इसी के साथ USB सॉकेट भी दिया गया है, जो की मोबाइल चार्जिंग में हेल्प करता है। LED हेडलाइट और टेललाइट से रात में सड़क पर राइड करना आसान हो जाता है। साथ ही बाइक में अलग अलग राइडिंग मोड्स होने से राइडर अपने हिसाब से बाइक चला सकता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
फुर्ती और सटीकता के लिए डिज़ाइन की गई इस बाइक में फुली एडजस्टेबल ओहलिन्स सस्पेंशन मिलते है। जो की बाइक की परफॉरमेंस को बढ़ाता है।
हाई-परफॉर्मेंस ब्रेकिंग सिस्टम के साथ Ducati Hypermotard 950 SP डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक देती है। जिससे तेज रफ़्तार में चलती बाइक को भी बड़ी आसानी से रोका जा सकता है।
कीमत और कलर
तीन कलर में लांच हुई इस बाइक की कीमत भारत में 19.05 लाख रुपए रखी गई है।
Ducati Hypermotard 950 SP क्यों चुनें
हर बाइकर जो एक एडवेंचर की खोज में है। उन सभी के लिए ये एक परफेक्ट बाइक है।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी कंपनी की वेबसाइट और अन्य भरोसेमंद स्रोतों पर आधारित है। बाइक खरीदने से पहले नजदीकी शोरूम से इसकी पुष्टि जरूर करें।